Title: Meri Sanson Ko Jo Maheka Rahi Hai
Movie: Badalte Rishtey
Singer: Lata Mangeshkar, Mahendra Kapoor
Music: Laxmikant, Pyarelal
Lyrics: Anand Bakshi
Actors: Jeetendra, Reena Roy
Year: 1978
मेरी साँसों को जो महका रही है
ये पहले प्यार की खुशबू
तेरी साँसों से शायद आ रही है
शुरू ये ये सिलसिला, उसी दिन से हुआ था
अचानक तूने जिस दिन मुझे यूँही छुआ था
लहर जागी जो उस पल, तन-बदन में
वो मन को आज भी बहका रही है
ये पहले प्यार की खुशबू
तेरी साँसों से शायद आ रही है
बहुत तरसा है ये दिल, तेरे सपने सजाके
ये दिल की बात सुन ले, मेरी बाहों में आके
जगाके अनोखी प्यास मन में
ये मीठी आग जो दहका रही है
ये पहले प्यार की खुशबू
तेरी साँसों से शायद आ रही है
ये आँखें बोलती हैं, जो हम न बोल पाए
जगी वो प्यास मन की, नज़र में झिलमिलाए
होंठों पे तेरी हलकी सी हँसी है
मेरी धड़कन बहकती जा रही है
ये पहले प्यार की खुशबू
तेरी साँसों से शायद आ रही है