Songs



Title: Chhup Gaye Saare Nazaare
Movie: Do Raaste
Singer: Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
Music: Laxmikant, Pyarelal
Lyrics: Anand Bakshi
Actors: Mumtaz, Rajesh Khanna
Year: 1969

छुप गये सारे नज़ारे ओये क्या बात हो गई
तूने काजल लगाया दिन में रात हो गई
मिल गये नैना से नैना ओये क्या बात हो गई
दिल ने दिल को पुकारा मुलाक़ात हो गई

कल नहीं आना मुझे ना बुलाना
के मारेगा ताना ज़माना
तेरे होंठों पे रात ये बहाना था
गोरी तुझको तो आज नहीं आना था
तू चली आई दुहाई ओये क्या बात हो गई
मैने छोड़ा ज़माना तेरे साथ हो गई
ओ मैने छोड़ा ज़माना तेरे साथ हो गई
तूने काजल लगाया दिन में रात हो गई

अम्बुआ की डाली पे गाये मतवाली
कोयलिया काली निराली
सावन आने का कुछ मतलब होगा
बादल छाने का कोई सबब होगा
रिमझिम छायेँ घटायेँ ओये क्या बात हो गई
तेरी चुनरी लहराई बरसात हो गई
दिल ने दिल को पुकारा मुलाक़ात हो गई

छोड़ न बइयाँ पड़ूँ तेरे पइयाँ
तारों की छैंयाँ में सैंयाँ
एक वो दिन था मिलाती न थी तू अँखियाँ
एक ये दिन है तू जागे सारी-सारी रतियाँ
बन गई गोरी चकोरी ओये क्या बात हो गई
जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई
हो जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई
छुप गये सारे नज़ारे ओये क्या बात हो गई
दिल ने दिल को पुकारा मुलाक़ात हो गई