Songs


(Sad version)

Title: Chanda hai Tu
Movie: Aradhana
Singer: Lata Mangeshkar
Music: S D Burman
Lyrics: Anand Bakshi
Actors: Rajesh Khanna, Sharmila Tagore
Year: 1969

LYRICS
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आँखों का तारा है तू
जीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
इस टूटे दिल का सहारा है तू

तू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू
जिससे बँधी हर आशा मेरी
मेरा वो सपना सलोना है तू
नन्हा सा है कितना सुंदर है तू
छोटा सा है कितना प्यारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू

मुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज
मैं वारी रे मैं बलिहारी रे
घूँघट में गुड़िया को आती है लाज
यूँही कभी होगी शादी तेरी
दूल्हा बनेगा कुंवारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू

पुर्वाई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े
राम करे कभी हो के बड़ा
तू बनके बादल गगन में उड़े
जो भी तुझे देखे वो ये कहे
किस माँ का ऐसा दुलारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू